Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ejaz Ahmed Khan ने भूस्खलन के बाद विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की

February 20, 2023

Ejaz Ahmed Khan ने भूस्खलन के बाद विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की

उधमपुर: अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री एजाज अहमद खान ने गूल क्षेत्र के ब्लॉक संगलदान में दलवाह (दुक्सर) में भूस्खलन के बाद विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग की है। एजाज अहमद खान ने अपने प्रेस बयान में कहा कि भूस्खलन ने कई परिवारों को प्रभावित किया है क्योंकि उनके घरों में दरारें आ गई हैं और वे असुरक्षित हो गए हैं। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने और उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। लोगों को हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए एक राजस्व टीम का गठन किया जाना चाहिए और यह जांचना चाहिए कि दरारें और फिसलन अन्य क्षेत्रों में भी फैली हुई हैं या नहीं ताकि उचित कारवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें