Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

November 16, 2023

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सामनो, दमहाल हांजीपोरा अलशीपोरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर कहा ‘‘कुलगाम जिले के सामनो, डी.एच. पोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। बुधवार को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो घुसपैठिए मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें