Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में मगाम के रेडबग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version