Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 10-15 राउंड फायर करते ही आतंकी हुए फरार

July 11, 2024

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 10-15 राउंड फायर करते ही आतंकी हुए फरार

जम्मू-कश्मीर: जिला उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ में लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को अपने पास आते देख बुधवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे संग चेक पोस्ट के पास आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी डटकर जवाब दिया। लेकिन 10-15 राउंड फायर करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जंगलों की आड़ और अंधेरे की वजह से एनकाउंटर को रोकना पड़ा। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं। ताजा जानकारी के हिसाब से किसी तरह का जानी और माली नुकसान नहीं हुआ है। सर्च ऑपरेशन को जारी रखते हुए एनकाउंटर को रोक दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें