Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक सैनिक शहीद

July 6, 2024

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक सैनिक शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान प्रारंभ किया था।

इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षार्किमयों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक सैनिक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें