Site icon Dainik Savera Times

पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लैरो-परिगाम इलाके में सोमवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यहां अभी अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को रविवार रात यहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने रात को क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल देर रात आतंकवादियों के करीब पहुंच गए। इससे बौखलाए दहशतगर्दों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तत्काल मोर्चा संभाला। अंतत: सुबह दो दहशतगर्द ढेर हो गए। फिलहाल पुलिस व सेना ने आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Exit mobile version