Site icon Dainik Savera Times

राजौरी में एनकाउंटर शुरू, 2-3 आतंकियों के फंसे होने का शव, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

Army

Army

जम्मू-कश्मीर डेस्क: शनिवार को राजौरी के दोरिमाल जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। माना जा रहा है कि कम से कम 2-3 आतंकवादी वहां फंसे हुए हैं और बाकी आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादियों की हलचल की जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ छिड़ गई।

इस साल फरवरी में, भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने किश्तवाड़ से आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की घोषणा की थी। भारतीय सेना ने ‘X’ (ट्विटर) पर सात आतंकवादियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। उसमें लिखा था, “326 दिनों के बाद, किश्तवाड़ में आतंकवादी नेटवर्क को खत्म कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि मारे गए आतंकवादियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था, जो किश्तवाड़ आतंकवादी ऑपरेशन का मास्टरमाइंड था।

व्हाइट नाइट कोर ने यह भी कहा था कि उनके अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और सेना की खुफिया एजेंसी भी किश्तवाड़ में इस अभियान में शामिल थीं।

Exit mobile version