Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, जवानों ने तीन आतंकियों को घेरा

November 10, 2024

श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, जवानों ने तीन आतंकियों को घेरा

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं उनकी संख्या तीन तक हो सकती है। इन आतंकियों को पकड़ने के लिए शनिवार की रात को अभियान चलाया गया था। जिस जगह यह मुठभेड़ हो रही है वहां से कुछ ही दूरी दाचीगाम नेशनल पार्क और जंगल का इलाका भी शुरू होता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें