Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

August 21, 2023

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलवामा के लैरो परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।‘ पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें