Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में पूर्व सैनिक की गला रेतकर हत्या, समोसा खरीदकर लौट रहे थे घर

March 17, 2026

जम्मू में पूर्व सैनिक की गला रेतकर हत्या, समोसा खरीदकर लौट रहे थे घर

जम्मू कश्मीर डेस्कः प्रदेश के चट्टा फार्म निवासी पूर्व सैनिक बलबीर सिंह की सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) के पास गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। बाजार से समोसे खरीदकर लौट रहे बलबीर पर हमलावरों ने चाकू से वार किया, जिससे गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। ज्यादा खून बहने से उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंः-

पारिवारिक विवाद की आशंका

बलबीर अपनी पत्नी के साथ विवाद के कारण अलग-अकेले रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जबकि भाई व माता-पिता पुंछ में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई और अहम सुराग जुटाए।

जांच के फोकस में पत्नी व सीसीटीवी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच को पारिवारिक विवाद पर केंद्रित किया है। मृतक की पत्नी व बच्चों को बुलाया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हत्यारों की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ेंः-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें