Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में विस्फोट, आठ मजदूर घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को एक मालवाहक वाहन में विस्फोट होने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना में किसी भी आतंकी पहलू से इनकार करते हुए पुलिस ने कहा कि विस्फोट एक मालवाहक वाहन में हुआ। वाहन कंक्रीट कंपन मशीन, एक पोर्टेबल जनरेटर और तेल का एक डिब्बा लेकर जा रहा था।

कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “लारकीपोरा अनंतनाग इलाके में एक मालवाहक वाहन में सीमेंट मिक्स सेटंलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल से भरा टिन का डिब्बा था। वाहन में विस्फोट हो गया। उसमें श्रमिक भी सवार थे।” पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी घायलों की हालत स्थिर है। घटना में कोई आतंकी पहलू सामने नहीं आया है। जांच शुरू हो गई है।”

Exit mobile version