Site icon Dainik Savera Times

Fake driving license गिरोह का पर्दाफाश, जम्मू-कश्मीर में चार गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ फर्जी ड्राइंविग लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। महोरे के हक नवाज ने रियासी पुलिस थाने में शिकायत कराई और दावा किया कि एजेंटो के एक गिरोह ने उन्हें लाइसेंस प्रदान करने के लिए उनसे 35,000 रुपये लिए थे। रियासी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पैसे के बदले लाइसेंस देने का वादा करने वाले राजेश कुमार उर्फ हैप्पी और शाम लाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पाया कि राजेश कुमार और लाल ने जरनैल और दीपक शर्मा के रूप में पहचाने गए दो अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर शिकायतकर्ता को अरुणाचल प्रदेश में आलो के परिवहन अधिकारी द्वारा जारी फर्जी लाइसेंस प्रदान करके धोखा दिया। पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की और दीपक कुमार को अखनूर से जबकि अन्य को रियासी से गिरफ्तार किया। रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Exit mobile version