Site icon Dainik Savera Times

फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Farooq Abdullah Firing Case

Farooq Abdullah Firing Case

जम्मू-कश्मीर डेस्कः नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कथित कोशिश के मामले में आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :-

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्रेटर कैलाश इलाके के रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई। आरोप है कि कमल सिंह ने लोडेड पिस्टल से फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया। उनकी तत्परता के कारण हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया गया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपी कमल सिंह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इस तत्परता से हत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी जम्मू के पुरानी मंडी का रहने वाला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version