Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करी के बैकवर्ड लिंकेज में महिला तस्कर गिरफ्तार

जम्मू : नशा तस्करी के खिलाफ जम्मू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी एक एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान सामने आए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की गई। मामला पुलिस स्टेशन त्रिकुटा नगर से संबंधित बैकवर्ड लिंकेज जांच से जुड़ा है। उक्त मामला 3 अक्टूबर को पुलिस स्टेशन बाहू फोर्ट में दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद कर अंकुश कुमार निवासी राजीव नगर, नरवाल को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले की बैकवर्ड लिंक को खंगालते हुए नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की पहचान शुरू की।

इसी क्रम में पुलिस टीम पीपी नरवाल ने कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज में सामने आई महिला आरोपी दीपा निवासी राजीव नगर, नरवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा है।

Exit mobile version