Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: बांदीपोरा में CRPF की 45वीं बटालियन के बैरक में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

January 26, 2026

J&K: बांदीपोरा में CRPF की 45वीं बटालियन के बैरक में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

जम्मू कश्मीर डेस्कः सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले के सुम्बल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन, एफ कंपनी के बटाख शेड में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार आग सीआरपीएफ कैंप के पास, सरकारी डिग्री कॉलेज सुम्बल के सामने भड़की।

घटना की सूचना मिलते ही सुम्बल फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव व अग्निशमन कार्य शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टीमों को भी बुलाया गया, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। लगातार प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इलाके में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं

यह भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि आग में कैंप की बैरक, बिस्तर और कुछ निजी सामान के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- J&K: गणतंत्र दिवस पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें