जम्मू-कश्मीर डेस्कः बांदीपोरा जिले में बॉर्डर गार्डिंग फोर्स यानी BSF के एक कैंप के अंदर एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस आगजनी में एक BSF जवान की मौत हो गई।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मृत जवान की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी कांस्टेबल रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो धोबी का काम करता था।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम को बांदीपोरा के मोदार में एक मंजिला ट्रेड्समैन बिल्डिंग में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और BSF जवानों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें: 2026 में ‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल
मेष: दिन शुभ रहेगा...