Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में आर्मी कैंप में हुई फायरिंग, सेना के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, 3 घायल

March 29, 2026

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में आर्मी कैंप में हुई फायरिंग, सेना के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर डेस्कः उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम इलाके में शनिवार देर रात एक आर्मी कैंप के अंदर फायरिंग की घटना हो गई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :-

अधिकारियों के मुताबिक, रात में बैरक में नायक ड्राइवर पवन कुमार ने कथित तौर पर कैंप परिसर में अपने साथी जवानों पर फायरिंग की, जिससे 3 जवान घायल हो गए। मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने आरोपी जवान को काबू में कर लिया, जिसके बाद हालात काबू में आए।

घायल जवानों को तुरंत पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी का इंतजार है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें