Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी फिर से शुरू

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नरलाह इलाके में बुधवार सुबह पहली रोशनी के साथ आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया था जबकि सेना का एक जवान शहीद होने के साथ ही एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित तीन सुरक्षाकर्मी आपरेशन में घायल हो गए।

सेना के एक श्वान ने भी अपने संचालक की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘माना जा रहा है कि छिपे हुए आतंकवादी दो से तीन हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

Exit mobile version