Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर से अग्निवीरों का पहला जत्था भारतीय सेना में शामिल

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी से अग्निवीरों का पहला जत्था बुधवार को भारतीय सेना में शामिल हो गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच के लिए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट (जेएकेएलआई) केंद्र श्रीनगर में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। युवा अग्निवीरों की भर्ती सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) श्रीनगर के माध्यम से की गई थी, जिन्होंने एक भव्य समारोह में पासिंग आउट परेड में भाग लिया।

इस समारोह में अग्निवीरों के माता-पिता भी उपस्थित थे। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर लिखा, ‘‘भारतीय सेना की जेएकेएलआई का हिस्सा बनने के लिए कश्मीर से अग्निवीरों के पहले बैच के लिए पासिंग आउट परेड मंगलवार को जेएकेएलआई श्रीनगर में आयोजित की गई है। गौरवान्वित पल को महसूस करने के लिए अग्निवीरों की माता-पिता भी उपस्थित थे।’’

Exit mobile version