Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में हेरोइन के साथ पांच मादक तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: पुलिस ने शहर में हेरोइन बरामद होने के बाद इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के एक दल ने जानीपुर इलाके में एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वाहन सवार तारिक हुसैन शाह, तसादिक हुसैन और मकसूद हुसैन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बाहू प्लाजा और अरिना में भी हेरोइन बरामद होने के बाद दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज किया है।

 

 

Exit mobile version