Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलगाम में सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

October 25, 2023

कुलगाम में सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसल जाने से कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काजीगुंड के कुरीगाम गांव में एक पुलिस 407 वाहन सड़क से फिसल गया, जिसके परिणामस्वरूप पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल चिकित्सा के लिए काजीगुंड के आपातकालीन अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो पुलिसकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए दो को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें