Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम के पहले भारी हिमपात के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू 

December 29, 2024

मौसम के पहले भारी हिमपात के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू 
Airport flight services : श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हवाई यातायात बहाल कर दिया गया। भारी हिमपात के कारण एक दिन पहले कश्मीर घाटी के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और हमें सामान्य परिचालन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम से भारी हिमपात के कारण शनिवार को उड़ान परिचालन स्थगित करना पड़ा। अधिकारी ने कहा, उड़ान संचालन फिर से शुरू करने से पहले हवाई पट्टी को साफ कर दिया गया और सुरक्षा से जुड़ी सभी जांच की गईं।
कश्मीर में शुक्रवार शाम मौसम का पहला भारी हिमपात हुआ, जो शनिवार तक जारी रहा। बर्फबारी के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ और साथ ही श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा तथा ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं। अधिकारी के मुताबिक, हालांकि अब राजमार्ग को साफ कर दिया गया है और यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दी जा रही है लेकिन वाहन चालकों को लेन में चलने के नियम का पालन करने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें