Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

March 15, 2024

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि यह दुर्घटना भंडारकोट इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल एक बच्चा खतरे से बाहर है। मृतकों में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें