Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है।

पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य शनिवार देर रात कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सलोरा में कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा, “मृतकों के शवों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।” उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version