Site icon Dainik Savera Times

Brown Sugar और भुक्की के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: बारामुला पुलिस ने चार नशा तस्करों को ब्राउन शुगर और भुक्की के खेप के साथ गिरफ्तार किया। बारामुला पुलिस थाने की टीम ने ऊष्कारा क्रॉसिंग के समीप नाका लगाकर एक आल्टो कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोहम्मद आकिब लोन निवासी बुलगाम बारामुला और मुदिस्सर अहमद निवासी पट्टन के रूप में हुई। वहीं मीरगुंड पुलिस चौकी की टीम ने झील पुल सिंहपुरा पट्टन इलाके में नाका लगाकर एक लोड केरियर को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 5.3 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने दोनों लोगों को गिरμतार कर लिया उनकी पहचान वहीद अहमद भट्ट और ओवेश बशीर शिकारी दोनों निवासी शेर कॉलोनी सोपोर के रूप में हुई। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version