Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात, 2 जिलों में हिमपात की चेतावनी

January 30, 2024

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात, 2 जिलों में हिमपात की चेतावनी

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने से आवागमन ठप्प हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और अधिक हिमपात होने के आसार हैं। यातायात अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क को बर्फ जमा होने के कारण ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी, तंगमर्ग, गुरेज घाटी, बांदीपोरा के त्रागबल और कुपवाड़ा के कर्नाह में पर्यटक रिसॉर्ट्स में हिमपात हुआ और अभी भी विभिन्न स्थानों पर वर्षा और हिमपात जारी है। वहीं, घाटी के 2 जिलों कुपवाड़ा और गांदरबल के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने सोमवार को बताया कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें