Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी

November 10, 2023

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण शुक्रवार को पहाड़ी दर्रे बंद हो गए और दिन के तापमान में गिरावट आई। जोजिला दर्रे में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया, जबकि मुगल रोड, राजदान दर्रा, सिंथन टॉप और अन्य पहाड़ी दर्रे भी बंद हो गए। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट और सोनमर्ग हिल स्टेशन पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई।

घाटी और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम से मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ’11 से 17 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।’ पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें