Site icon Dainik Savera Times

26 से 28 April तक गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 25 अप्रैल तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ ही गर्म दिन के पूर्वानुमान के बीच रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर 26 से 28 अप्रैल तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इस बीच श्रीनगर में 5.1 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में 0.5 डिग्री सैल्सियस, कोकेरनाग में 6.2 डिग्री सैल्सियस, बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा शहर में पारा 3.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version