Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

November 26, 2025

जम्मू-कश्मीर: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिला प्रशासन ने कंगन क्षेत्र के मारगुंड और सत्रिना इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कई अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई उपायुक्त गांदरबल के निर्देश पर एसडीएम कंगन के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अभियंता, तहसीलदार कंगन और स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद रही।

सिंध नाला किनारे भी चला बुलडोजर

अधिकारियों के अनुसार, सिंध नाला के आसपास और जिले के अन्य हिस्सों में बिना अनुमति बनाई गई संरचनाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने मौके पर निरीक्षण करते हुए गैरकानूनी निर्माणों को तुरंत हटाने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather Update: कोहरे का अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान 10° से नीचे फिसला

दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के निर्माणों पर रोक लग सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें