Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाना हमारी प्राथमिकता: G.M.Saru

जम्मू: डैमोक्रेटिक आजाद पार्टी के उप-चेयरमैन व पूर्व मंत्री जी.एम.सरूरी ने मंगलवार को निच्चा, शेखपुरा, नारियां व मुगल मैदान का दौरा किया और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जी.एम.सरूरी ने कहा कि डी.ए.पी. पार्टी का मुख्य एजैंडा जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दिलवाना है जबकि कुछ अन्य जनहित के कामों को पूरा करवाना भी हमारा एजैंडा है जिसमें रोजगारों के नए अवसरों का सृजन करना सहित अन्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है जबकि इन युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान करने की जरूरत है ताकि इन युवाओं का भविष्य उज्जवल बने। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के लोगों को वो मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उस समय मिल रही थी जबकि गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर का चहुमुखी विकास हुआ था व हर तरफ खुशहाली थी। उन्होंने कहा कि बेहतर मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए लोग डी.ए.पी .को सहयोग करें।

Exit mobile version