Site icon Dainik Savera Times

माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दिल्ली से कटड़ा के लिए शुरू की नई ट्रेन

रेलवे ने अत्यधिक भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गति शक्ति (04071/04072) स्पेशल का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शनिवार देर रात नई दिल्ली से चलेगी और वापसी दिशा में सोमवार को वैष्णो देवी से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। गति शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटरा के लिए सात अप्रैल को रात 11:15 बजे चलेगी। कटरा स्टेशन पर यह ट्रेन दूसरे दिन 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04072 वैष्णव देवी से शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी, उधमपुर रूकेगी।

Exit mobile version