Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा से यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से बहाल होंगी 17 से अधिक ट्रेनें

May 27, 2026

अमरनाथ यात्रा से यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से बहाल होंगी 17 से अधिक ट्रेनें

जम्मू कश्मीर डेस्कः श्री अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर रावी नदी के ऊपर बने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल की बहाली का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 31 मई तक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 1 जून से जम्मू-कश्मीर के लिए 17 से अधिक ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

गौरतलब है कि अगस्त 2025 में रावी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा था। बाढ़ की वजह से पुल के पिलर टेढ़े हो गए थे और ट्रैक भी खिसक गया था। इसके चलते कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल केवल अप ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन जून से डाउन ट्रैक पर भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोनों ट्रैक चालू होने से जम्मू से पठानकोट के बीच रेल यातायात तेज, सुगम और निर्बाध हो जाएगा।

इंजीनियरों ने तकनीकी चुनौतियों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर पुल को पहले से अधिक मजबूत बनाया है। पुल की बहाली से जम्मू, कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा मालगाड़ियों की आवाजाही, व्यापारिक गतिविधियों और सैन्य लॉजिस्टिक्स को भी गति मिलेगी।

रेल प्रशासन ने कहा है कि सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार संचालित की जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले एनटीईएस, 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।

जून से बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • दुर्ग-एमसीटीएम उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-साबरमति-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस

  • दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस-कोटा-एमसीटीएम उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

  • इंदौर-एमसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस

  • गाजीपुर सिटी-कटड़ा एक्सप्रेस-भावनगर-एमसीटीएम उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस

  • तिरुपति-जम्मू हमसफर एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें