Site icon Dainik Savera Times

सरकार मौसम संबंधी अनिश्चितताओं से निपटने के लिए तैयार : CM Omar Abdullah

CM Omar Abdullah : जम्मू एवं कश्मीर में कल से भारी बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मौसम संबंधी अनिश्चितताओं से निपटने के लिए तैयार है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछली बर्फबारी ने हमें एक अनुभव दिया है। जहां भी काम अच्छा था, उसे दोहराया जाएगा और जहां भी खामियां थीं, इस बार उनका ध्यान रखा जाएगा।

बिजली की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि इस साल की स्थिति पिछले सालों से बेहतर है, लेकिन बिजली कटौती होती है, हम तय समय के अनुसार बिजली देने की कोशिश कर रहे हैं।

जब भी किसी सिस्टम में कोई गड़बड़ी आती है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश की जाती है।

Exit mobile version