Site icon Dainik Savera Times

करोड़ों भक्ताें के लिए बड़ी खुशखबरी, Mata Vaishno Devi मंदिर तक जाने के लिए शुरू हुई ये खास सेवा

maa vaishno devi

maa vaishno devi

कटरा/जम्मू : जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर तक मंगलवार को सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई जिससे समय की कमी के कारण एक दिन के भीतर ही इस पवित्र मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह हेलीकॉप्टर सेवा रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर और मंदिर के पास सांझी छत के बीच पहले से ही उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा के अतिरिक्त है, जिनका एक तरफ का किराया 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

जम्मू से इस सेवा का विकल्प चुनने वाले तीर्थयात्रियों के पास दो पैकेज के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें उसी दिन वापसी के लिए प्रति यात्री 35,000 रुपए और अगले दिन वापसी के लिए प्रति व्यक्ति 60,000 रुपए लगेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि नई सेवा की शुरुआत के अवसर पर तीर्थयात्रियों को लेकर पहला हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे जम्मू हवाई अड्डे से रवाना हुआ और मंदिर के नए मार्ग पर पंछी हेलीपैड पर उतरा। श्री माता वैष्णो देवी श्रइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने उद्घाटन के बाद कटरा में संवाददाताओं से कहा, यह सेवा मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

बोर्ड के सीईओ ने कहा, कि निजी सेवा को प्रायोगिक आधार पर दो उड़ानों के साथ शुरू किया गया है। इसकी लागत 35,000 रुपये प्रति यात्री है, जिसमें पंछी से भवन तक बैटरी कार सेवा, दर्शन और भैरव मंदिर तक रोपवे टिकट शामिल है। गर्ग ने कहा, कि दूसरा पैकेज अगले दिन वापसी की सुविधा देता है और इसका शुल्क 60,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस सेवा में विशेष प्रार्थना में भाग लेना भी शामिल है।

मध्य प्रदेश से परिवार के छह सदस्यों के साथ आए एक तीर्थयात्री ने बताया, कि ‘यह सेवा बहुत ही सुविधाजनक है। और सबसे पहले इसका लाभ उठाकर हम खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर ने जम्मू से सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी और दस मिनट में कटरा पहुंच गया।

Exit mobile version