Site icon Dainik Savera Times

1947 के बाद पहली बार शारदा मंदिर में आयोजित नवरात्रि पूजा से खुश हूं: अमित शाह

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास ऐतिहासिक शारदा मंदिर में 1947 के बाद पहली बार आयोजित नवरात्रि पूजा पर खुशी व्यक्त की। श्री शाह ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह गहन आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस साल कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई है।”

शरद नवरात्रि की उद्घाटन पूजा 15 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीटवाल सीमा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर स्थित नवनिर्मित शारदा मंदिर में हुई। श्री शाह ने कहा कि वर्ष की शुरुआत में चैत्र नवरात्र पूजा मनाई जाती थी और अब शारदीय नवरात्रि पूजा के मंत्र मंदिर में गूंजते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली था कि 23 मार्च, 2023 को जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को फिर से खोला गया।” श्री शाह ने कहा,“यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।”

Exit mobile version