Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूस्खलन के चलते हिमकोटी बैटरी कार ट्रैक बंद, मलबा हटाने में जुटा श्राइन बोर्ड प्रशासन

July 8, 2026

भूस्खलन के चलते हिमकोटी बैटरी कार ट्रैक बंद, मलबा हटाने में जुटा श्राइन बोर्ड प्रशासन

कटरा : लगातार हो रही बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले हिमकोटी बैटरी कार ट्रैक पर भूस्खलन होने से मार्ग को एहतियातन श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन ने इस मार्ग पर आवाजाही रोक दी है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के बाद ट्रैक पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से मार्ग को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बैटरी कार सेवा दोबारा सुचारु रूप से शुरू की जा सके।

प्रशासन का कहना है कि जैसे ही मलबा पूरी तरह हट जाएगा और मौसम सामान्य होगा, सुरक्षा निरीक्षण के बाद हिमकोटी बैटरी कार ट्रैक को श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोल दिया जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। श्राइन बोर्ड प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही आगे बढ़ें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें