Holiday Row Rocks House : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के मंगलवार के सत्र में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी बहाल करने की मांग को लेकर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक अब्दुल मजीद लारमी ने मांग उठाई कि सरकार शेख अब्दुल्ला की जयंती पर अवकाश बहाल करे या महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर की छुट्टी पर पुनर्विचार करे। भाजपा विधायकों ने इसका विरोध करते हुए नारेबाजी की।
कार्यवाही शुरू होते ही, लारमी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और NC पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी ‘कश्मीर न्यूज़ ऑब्जर्वर’ (KNO) के अनुसार, BJP के आर.एस. पठानिया ने कहा, “सत्ताधारी पार्टी कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रही है। वे छुट्टी रद्द करने की बात कैसे कर सकते हैं?” BJP विधायकों ने महाराजा हरि सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए। BJP की देवयानी राणा ने नारा लगाया, “महाराजा हरि सिंह अमर रहें, महाराजा हरि सिंह अमर रहें।”
हंगामे के बीच, NC विधायकों मुबारक गुल और शमीमा फिरदौस ने शेख अब्दुल्ला के जन्मदिन पर छुट्टी बहाल करने की ज़ोरदार मांग की। PDP विधायक वहीद पारा ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए इसे जायज़ बताया और ‘शहीद दिवस’ की छुट्टी बहाल करने पर ज़ोर दिया। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने विरोध कर रहे BJP विधायकों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि इस तरह की बाधाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उनसे कहा, “सदन को प्रक्रिया के अनुसार चलना है। आप ऐसा नहीं कर सकते।” बाद में, BJP विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...