नेशनल डेस्क। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात अचानक बड़ा धमाका हो गया। पुलिस स्टेशन में यह विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारियों की टीम एक जब्त किए गए विस्फोटक की फॉरेंसिक जांच कर रही थी। गृह मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक नौगाम पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखे गए थे। जब फॉरेंसिक टीम नमूना ले रही थी, उसी दौरान तकनीकी वजह से ये धमाका हो गया। मंत्रालय ने साफ कहा कि इसमें कोई आतंकी एंगल नहीं है। यह पूरी तरह एक हादसा था।
डीजीपी ने की प्रेस कांफ्रैंस
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि फरीदाबाद से भारी मात्रा में सामग्री मिली थी। 9 और 10 नवंबर को फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, रसायन और कई तरह के रीजेंट बरामद किए गए थे। इन्हें नौगाम पुलिस स्टेशन के खुले इलाके में रखा गया था ताकि फॉरेंसिक तौर पर सुरक्षित जांच की जा सके।
#WATCH | Delhi | Joint Secretary in the Ministry of Home Affairs J&K Division Prashant Lokhande says, “Yesterday, on 14th November at 11:20 PM, in an unfortunate accidental incident, a massive explosion took place inside the Nowgam Police Station in Jammu and Kashmir. The Nowgam… pic.twitter.com/BDdcT7P3vM
— ANI (@ANI) November 15, 2025
दो दिनों से चल रही थी जांच
फॉरेंसिक टीम पिछले दो दिनों से लगातार इन बरामदगी का परीक्षण कर रही थी। जांच का काम चल ही रहा था कि रात लगभग 11:20 बजे अचानक धमाका हो गया।
धमाका क्यों हुआ?
डीजीपी ने कहा कि यह धमाका पूरी तरह से आकस्मिक (Accidental) था। इस घटना को लेकर किसी भी अन्य अनुमान या अफवाह की कोई जरूरत नहीं है। असली कारण के लिए जांच जारी है। कितने लोग मारे गए और घायल हुए? इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में शामिल हैं— एसआईए का 1 कर्मचारी, एफएसएल की टीम के 3 सदस्य, 2 क्राइम सीन फोटोग्राफर, 2 राजस्व अधिकारी व 1 व्यक्ति जो टीम के साथ दर्जी के रूप में काम कर रहा था। साथ ही घायल 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी, आसपास के 3 स्थानीय नागरिक घायल हो गये हैं। सभी लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस स्टेशन को पहुंचा भारी नुकसान
धमाके में पुलिस स्टेशन की इमारत को गंभीर क्षति हुई, नजदीकी अन्य इमारतें भी प्रभावित हुईं, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। डीजीपी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और पुलिस विभाग मृतकों के परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है।
ये भी पढ़ेंः भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, अमृतसर ग्रामीण SSP को किया सस्पेंड, जानें वजह
मेष: दिन शुभ रहेगा...