Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

January 4, 2023

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर: भारतीय सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में बुधवार को कुपवाड़ा जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों और पुलिस ने विशिष्ट सूचना के आधार कुपवाड़ा में करनाह के साधपोरा टाड गांव में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, संयुक्त टीम ने साधपोरा टाड निवासी सुदेरदीन शेख के पुत्र शमीम अहमद शेख के एक घर से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 22 पिस्तौल राउंड और तीन चीनी ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें