श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुराने श्रीनगर के शामसवारी खानकाहरिया में दो मंजिला इमारत में गैस सिलेंडर के विस्फोट के कारण आग लग गयी।
आग ने मस्जिद को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकलों को मौके पर भेजा गया और स्थानीय लोगों के सहयोग से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा है।

