Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

August 18, 2023

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 15 से 18 अगस्त तक मच्छल सेक्टर में चलाए गए आपरेशन ‘मच्छल प्रहार 2’ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामदगी में पांच एके राइफल, सात पिस्तौल, चार हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि तलाश अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें