Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुर्गा मंदिर से निकाली गई विशाल शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री कृष्णा के जयकार

September 6, 2023

दुर्गा मंदिर से निकाली गई विशाल शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री कृष्णा के जयकार

जम्मू: श्री कृष्ण जन्माष्टमी जोकि जम्मू में 6 और 7 सितम्बर को मनाई जाएगी, के सिलसिले में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन मंगलवार को शहर के रामपुरा शास्त्री नगर क्षेत्र में किया गया। ये विशाल शोभा यात्रा दुर्गा मन्दिर रामपुरा से शुरू हुई और क्षेत्र के विभिन्न गली, मोहल्लों से गुजरती हुई पुन: दुर्गा मन्दिर रामपुरा में ही सम्पन्न हुई। भारी संख्या में श्रद्धालु इस शोभा यात्रा में शामिल हुए और जय श्री कृष्णा, जय श्री हरि नारायण के जयकारे लगाए।

दुर्गा मन्दिर रामपुरा वैल्फेयर कमेटी के पदाधिकारियों की देखरेख में ये शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने तमाम जरूरी इंतजाम किए हुए थे व जिन-जिन मार्गों से शोभा यात्रा गुजरी, उन-उन मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस शोभा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और शोभा यात्रा का आयोजन करने पर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को मुबारकबाद दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें