Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में आईजीपी जम्मू ने निकाला रोड मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

September 20, 2026

जम्मू में आईजीपी जम्मू ने निकाला रोड मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जम्मू : जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से आईजीपी जम्मू जोन तेजिंदर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों के साथ रोड मार्च किया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। रोड मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीपी जम्मू जोन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

रोड मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह भी संदेश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जम्मू पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है। पुलिस कर्मियों को लगातार गश्त बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने पर जोर दिया गया। जम्मू पुलिस ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी, गश्त और सुरक्षा उपाय जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें