Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में ट्रक ने रिजिजू की कार को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे

April 9, 2023

जम्मू-कश्मीर में ट्रक ने रिजिजू की कार को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे

जम्मू: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल इलाके में माल लदे एक ट्रक ने काले रंग की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी, जिसमें केंद्रीय मंत्री यात्रा कर रहे थे।
रिपोर्टों में कहा गया है कि मंत्री के सुरक्षा गार्ड रिजिजू के वाहन के पास पहुंचे और कार का पिछला दरवाजा खोल दिया और मंत्री सुरक्षित बाहर आ गए।

पुलिस ने कहा, ‘‘इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’इससे पहले शनिवार को मंत्री ने ट्वीट किया था, ‘‘कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने के लिए जम्मू से जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जा रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के कई ला•ाार्थी न्यायाधीशों और नालसा टीम के साथ समारोह में भाग ले रहे हैं। अब कोई भी पूरी यात्रा के दौरान सुंदर सड़क का आनंद ले सकता है।’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें