उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इंडिया एट जी20 विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का संबोधित किया। आईआईएम जम्मू, आईआईटी जम्मू, एम्स जम्मू व दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से यह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समावेशी समाज बनाने के लिए प्राथमिकताओं, संभावनाओं और आगे बढ़ने के तरीके पर विचार-विमर्श करने किया गया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि मानवता की आकांक्षाओं को केवल शांति की स्थिति में ही पूरा किया जा सकता है। उनका दृढ़ विश्वास है कि अहिंसा हमारी महान सभ्यता में गहराई से निहित है, जो दुनिया को संघर्ष की निरर्थकता और संवाद की उपयोगिता का एहसास करा रही है।
