Site icon Dainik Savera Times

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर पाक ड्रोन हमले की कोशिश को किया नाकाम

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन जिले के मनकोट इलाके में सेना की रुस्तम चौकी के पास पहुंचा। सेना के सतर्क जवानों ने ड्रोन पर गोलियां चलाई और उसे पीछे हटने के लिए मजबूर किया।

‘‘पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की संख्या में वृद्धि हुई है। इन ड्रोनों का उपयोग दुश्मन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए भारतीय क्षेत्र के अंदर ड्रग्स और हथियार गिराने के लिए किया जाता है। सूत्रों ने कहा, ‘सुरक्षा बल सीमा पार से ऐसे सभी प्रयासों को विफल करने के लिए हाई अलर्ट बनाए हुए हैं।‘

Exit mobile version