Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना ने लद्दाख में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू किया

November 26, 2024

भारतीय सेना ने लद्दाख में सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू किया

लेह/जम्मू: उत्तरी सेना के कमांडर लैफ्टिनैंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने लद्दाख के हनले गांव में सेना द्वारा स्थापित सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। उत्तरी कमान ने एक पोस्ट में उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लैफ्टिनैंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार तथा फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के साथ लद्दाख के हनले में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करते तस्वीर साझा की। हनले एक ऐतिहासिक गांव है जिनमें भोक, धाडो, पुंगुक, खुल्डो, नगा और एक तिब्बती शरणार्थी बस्ती शामिल है। भारतीय सेना जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दूरदराज के क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन संचालित करती है। इन स्टेशनों का प्रबंधन स्थानीय आरजे द्वारा किया जाता है, जो निवासियों को उनके स्थानीय हितों के आधार पर मनोरंजन और क्षेत्रीय सामग्री प्रदान करते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सबसे दूर और सबसे ठंडे क्षेत्र में स्थानीय लोग ध्रुव कमान द्वारा स्थापित सामुदायिक रेडियो स्टेशन को सुनेंगे। सेना ने पहले ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में कई सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें