Site icon Dainik Savera Times

खुशखबरी: जम्मू-कटड़ा रूट पर सुरंगों, पुलों और ढलाने होंगी सुरक्षित, 238 करोड़ किए मंजूर

जम्मू कश्मीर डेस्कः भारतीय रेलवे ने उत्तर रेलवे के जम्मू–श्री माता वैष्णो देवी कटरा सेक्शन पर 238 करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण ढलान स्थिरीकरण, सुरंग पुनर्वास और पुल सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें :-

स्वीकृत कार्यों में जम्मू–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर ढलान स्थिरीकरण, पुनर्वास उपाय, सुरंगों में रिसाव की समस्या का समाधान, पुल सुरक्षा कार्य तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा हस्तक्षेप शामिल हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये कार्य देश के सबसे चुनौतीपूर्ण भूभागों में सुरक्षित और विश्वसनीय संपर्क सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मौसम और भूगोल की चुनौतियों पर रेलवे का प्रभावी जवाब

श्री वैष्णव ने बताया कि कटिंग, पुलों और सुरंगों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद सुरक्षा एवं पुनर्वास कार्यों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि ये कार्य इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेक्शन की दीर्घकालिक सुरक्षा और विश्वसनीयता को और मजबूत करेंगे।

यह सेक्शन कठिन भूभाग, प्रतिकूल भूवैज्ञानिक परिस्थितियों और चरम मौसम संबंधी घटनाओं के कारण लंबे समय से इंजीनियरिंग और परिचालन चुनौतियों का सामना करता रहा है। इसके बावजूद, भारतीय रेलवे ने समयबद्ध कार्यान्वयन और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से लगातार इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

मौजूदा बुनियादी ढांचे के लिए नए सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों की मंजूरी के बाद यह मार्ग पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनने की दिशा में अग्रसर है। इससे हर वर्ष यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को अधिक सुरक्षा, सुविधा और भरोसेमंद यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version