Site icon Dainik Savera Times

उड़ी सैक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने एलओसी के पास कुछ हलचल देखी और सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठियों को चुनौती देने पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। सुरक्षा बलों ने 26 अक्तूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल सैक्टर में नियंत्रण रेखा पर 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया था और 22 अक्तूबर को बारामूला जिले के उड़ी सैक्टर में घुसपैठ की कोशिश के दौरान 2 आतंकवादी मारे गए थे। जून में कुल 11 घुसपैठियों को मार गिराया गया था।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version