Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

October 23, 2023

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : रविवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी रक्षा अधिकारियों ने दी। “बाकी आतंकवादी मृत आतंकवादियों के शवों के साथ वापिस चले गए।

एक अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने दो एके सीरीज की राइफलें, छह पिस्तौल और चार चीनी ग्रेनेड बरामद किए। हालांकि, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, खोज अभियान अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और मौसम में सुधार होने पर फिर से शुरू किया जाएगा।”

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, बारामूला के उरी सेक्टर में सतर्क सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें